बिहार में लगातार गिर रहे पुल, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में लगातार गिर रहे पुल, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

-तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डबल इंजन सरकार को लेकर कही बातें

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- इन दिनों बिहार में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज नौ दिन में केवल और केवल मात्र 𝟓पुल ही गिरे है।

तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में छह दलों वाली डबल इंजन धारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को नौ दिन में पांच पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।’

‘ईमानदार लोग “भ्रष्टाचार” ना कह कर “शिष्टाचार” कह रहे है’

बिहार तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग “भ्रष्टाचार” ना कह कर “शिष्टाचार” कह रहे है। विपक्षियों को भ्रष्टाचारी का नारंगी प्रमाण पत्र बांटने वाले तथा पक्षकारिता की पत्रकारिता में पृथ्वी और आकाश की सभी रैंकिंग में नंबर-एक विश्व विजेता गोदी मीडिया द्वारा प्रमाणित सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासन कारनामों पर मुंह क्यों नहीं खोलते’? ‘बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज 𝟗दिन में केवल और केवल मात्र 𝟓पुल ही गिरे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox