NEET की छात्रा ने लिखा आत्महत्या का पत्र, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

NEET की छात्रा ने लिखा आत्महत्या का पत्र, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश 

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाने में फैमिली कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां शोहदे ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा से निकाह करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, छात्रा के इनकार करने पर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई।

नंबर बदल कर आरोपी करता था कॉल
दरअसल, 12 वीं कक्षा में पास होने के बाद सैय्यद सिजान लगातार छात्रा से स्कूल के बाहर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता इस दौरान इंटर पास करने के बाद नीट परीक्षा की तैयारी करने लगी। वो छात्रा को एक अज्ञात नंबर से फोन करने लगा। छात्रा ने सैय्यद सिजान को फोन पर ब्लॉक करने के बावजूद, वह नए नंबरों से फोन करने लगा। इतना ही नहीं, कुछ दिन पहले सैय्यद सिजान पीड़िता की हजरतगंज कोचिंग के पास पहुंच गया और उसे रास्ते में रोककर उसे जबरन निकाह करने का दबाव बनाने लगा। एक दिन सैय्यद सिजान की प्रताड़ना इस कदर बढ़ गई की वह छात्रा के घर पहुंच गया।

परिवार को छात्रा ने लिखा आत्महत्या का पत्र
इसकी बात की जानकारी मिलने बाद परिवार ने छात्रा को शांत रहने के लिए कहा और उसे कोचिंग में भेज दिया ताकि बात समाज में न फैले। शोहदे की दुर्व्यवहार से तंग आकर छात्रा ने अपनी मां को आत्महत्या करने का मैसेज भेजा, जिसे सुनकर परिवार वाले परेशान हो गये। तब मां ने बेटी को समझा बुझाकर उसे घर बुला लिया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा के पिता ने बताया कि 2021 में उसनी बेटी अलीगंज के निजी स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी, उसी स्कूल में सैय्यद सिजान इंटर का छात्र था। शिकायत में कहा गया कि सैय्यद सिजान ने पहले छात्रा से दोस्ती का दबाव बनाया, लेकिन छात्र के मना करने पर भी सिजान नहीं रुका, वह छात्रा का पीछा कर रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा। बहरहाल, इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox