इस तारीख से शुरु होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इस महीने से शुरू हो सकते हैं थ्योरी एग्जाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस तारीख से शुरु होगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इस महीने से शुरू हो सकते हैं थ्योरी एग्जाम

मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश बोर्ड (Uttar Pradesh Board) ने दसवीं और बारहवीं क्लास के विद्यार्थियों को सुखद खबर दी है। यूपी बोर्ड (UP Board) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। इस साल यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा देने वाले विद्यार्थी यूपीएमएसपी (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। नोटिस में बताया गया है कि 2024 में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी 2024 से शुरू होंगी। 21 जनवरी से प्रैक्टिकल टेस्ट शुरू होंगे और 5 फरवरी 2024 तक चलेंगे।

थ्योरी एग्जाम कब होंगे
केवल प्रैक्टिकल टेस्ट की तारीखें ही अभी सामने आई हैं। थ्योरी एग्जाम की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् इस बारे में जल्द ही विवरण देगा। परीक्षा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आप upmsp.edu.in देख सकते हैं.

कब हो सकते हैं प्री बोर्ड
कैलेंडर में दी जानकारी के हिसाब से क्लास 12वीं के प्री बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में और प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती हैं. अगर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो थ्योरी एग्जाम की डेटशीट एग्जाम शुरू होने से एक महीने पहले रिलीज हो सकती है. कैंडिडेट अपडेट जानने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

बिहार बोर्ड परीक्षा तारीखें भी जल्द होंगी जारी
यूपी बोर्ड के बाद देश का सबसे बड़ा बोर्ड बिहार बोर्ड (Bihar Board) भी जल्द ही दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। हर साल, ये बोर्ड सबसे पहले परीक्षा तिथियां घोषित करता है और परीक्षाओं का आयोजन करता है। यह भी सबसे पहले परिणाम देता है। भूमि बोर्डों में बिहार बोर्ड हमेशा पहले होता है।

रिलीज होने के बाद बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं की डेटशीट इस वेबसाइट पर चेक की जा सकेगी – biharboardonline.bihar.gov.in. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ये शेयर की जाएगी. अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox