मोहनगार्डन पुलिस ने लापता नाबालिग को 72 घंटे में ढुंढा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहनगार्डन पुलिस ने लापता नाबालिग को 72 घंटे में ढुंढा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- परिजनों के बर्ताव को लेकर घर से लाप्ता हुई 13 साल की नाबालिग लड़की को मोहन गार्डन पुलिस ने 72 घंटे में ढूंढ निकाला है। हालांकि पुलिस ने अभी बच्ची को परिजनों को नही सौंपा है लेकिन उसे हरिनगर स्थित स्नेहालय में रखा गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 19 सितंबर को मोहन गार्डन निवासी अमरीक सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 13 साल की बेटी अंजली लाप्ता हो गई है। अंजली मोहनगार्डन के सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा है। वह अचानक घर से गायब हो गईं। पुलिस ने मामले पर कार्यवाही करते हुए एसएचओ बलजीत सिंह व एसीपी विजय सिंह ने तुरंत एक टीम का गठन किया जिसमें एएसआई शैलेन्द्र व सिपाही रविकांत को बच्ची को तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने अपनी जांच तेजी से शुरू करते हुए पहले सभी सीसीटीवी व दूसरी जानकारियां जुटाई और उसका स्कूल बैग चैक किया तो उसमें कुछ तस्वीरे सामने आई जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बच्ची को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस की इस कार्यवाही से बच्ची गलत हाथों में पड़ने से बच गई और पुलिस ने समय पर पंहुच कर बच्ची को ढूंढ लिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची का पहले मेडिकल कराया गया और फिर उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया जहां बच्ची ने बताया कि घरवालों के बुरे बर्ताव के कारण उसने घर छोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को घरवालों को सौंपने की बजाये उसे स्नेहालय में भेज दिया। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। डीसीपी द्वारका ने पुलिस टीम के इस काम की सराहना की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox