जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- बीती सोमवार की रात भारत के लोगों के लिए दुख भरी थी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सेना की बस पर हमला कर दिया। इस कायराना हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद भारतीय सेना के जवान आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, इस पूरी आतंकी साजिश को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
जानें इस इलाके के बारे में
जिस इलाके में भारतीय सेना पर हमला हुआ वह एक तरफ के पहाड़ों को पार करके हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है और दूसरी तरफ उधमपुर को और तीसरी तरफ के पहाड़ों को पार करके भद्रवाह की ओर जाता है। आतंकी गाड़ी के ऊपर पहाड़ से छिप गए और फिर नीचे उतरकर सामने से फायरिंग करने लगे। ये पहाड़ी इलाके हैं और वर्तमान में यहां आतंकियों के छिपने की कई गुफाएं और जगहें हैं।
चीनी ग्रेनेड और चीनी गोलियाँ
संभावना जताई जा रही है कि कठुआ में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने फायरिंग में एके 47, स्टील बुलेट और एम4 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस पूरे हमले में आतंकियों द्वारा चीनी ग्रेनेड और चीनी कवच भेदी गोलियों का इस्तेमाल किये जाने की भी आशंका है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद