उम्मीद है रिंकू शर्मा के परिवार से भी मिलने जायेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल- कंगना रनौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उम्मीद है रिंकू शर्मा के परिवार से भी मिलने जायेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल- कंगना रनौत

-कंगना ने केजरीवाल पर निशान साधते हुए याद दिलाया अखलाक हत्याकांड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रिंकू शर्मा हत्याकांड को लेकर कंगना रनोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने रिंकू शर्मा हत्याकांड पर केजरीवाल को अखलाक हत्याकांड की याद दिलाई और उम्मीद जाहिर की कि केजरीवाल रिंकू शर्मा के परिवार से भी मिलने जायेंगे। हालांकि अखलाक की हत्या गौमांस रखने के आरोप में भीड़ द्वारा की गई थी लेकिन रिंकू शर्मा की हत्या जय श्रीराम बोलने पर उपद्रवियों ने की है। अब देखना यह है कि क्या केजरीवाल रिंकू शर्मा के परिवार से भी मिलेंगे या फिर इसे धार्मिक मुद्दा बताकर छोड़ देंगे।
कंगना ने पोस्ट में लिखा है, डियर अरविंद केजरीवाल जी। मुझे उम्मीद है कि आप रिंकू शर्मा के परिवार से मिलकर उनका भी समर्थन करेंगे। आप राजनेता हैं। उम्मीद करती हूं कि आप राज्यनेता भी बनेंगे।
कंगना ने रिंकू शर्मा की हत्या करने वालों के बारे में बताते हुए लिखा था, ष्6 लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसे निहत्था पकड़ा और लकड़बग्घों के ग्रुप ने एक साथ उस पर हमला कर दिया और उसकी पीठ में चुरा घोंप दिया। यह एक हिंदू की शक्ति है। रिंकू महान हिंदू है, जो इस सभ्यता के लिए शहीद हो गया।
कंगना ने अगली पोस्ट में लिखा है, ष्अपने भविष्य के लिए भक्ति, विश्वास और चमकते सपनों से भरे युवा और उसकी मासूम आंखों को देखें। उसने किसी के भगवान का अपमान नहीं किया था। वह अपने खुद के राम को प्यार करता था और उनकी पूजा करता था…यह धर्मनिरपेक्ष भारत है।
कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अगली पोस्ट में लिखा है, ष्इस देश की धर्मनिरपेक्षता आपके मुंह पर आपको घूर रही है। इस देश और ऐसे लोगों पर लानत है, जो धर्मनिरपेक्षता नाम की बुराई के साथ-साथ क्रूरता को बढ़ावा देते हैं।
बता दें कि बुधवार रात पांच लोगों ने 25 साल के रिंकू की उनके घर के बाहर ही चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। जहां पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया तो वहीं, विश्व हिंदू परिषद समेत हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि रिंकू राम मंदिर के लिए फंड इकठ्ठा कर रहे थे, इसलिए उन्हें मारा गया। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox