iPhone 17 के लिए मची दीवानगी: मुंबई BKC स्टोर के बाहर भिड़े युवक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

iPhone 17 के लिए मची दीवानगी: मुंबई BKC स्टोर के बाहर भिड़े युवक

मुंबई/अनीशा चौहान/- Apple ने अपने बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री 19 सितंबर से शुरू कर दी है। 9 सितंबर को लॉन्च हुए iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नए मॉडल iPhone Air को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों के Apple स्टोर्स पर लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। कई ग्राहक तो रात से ही कतार में खड़े रहे ताकि उन्हें सबसे पहले नया iPhone मिल सके। हालांकि ये डिवाइसेज़ ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं, लेकिन “सबसे पहले पाने” की चाहत लोगों को स्टोर्स तक खींच लाई।

मुंबई में Apple Store के बाहर हंगामा

मुंबई के जियो सेंटर स्थित Apple Store BKC पर भीड़ इस कदर बढ़ गई कि वहां अफरा-तफरी मच गई। लाइन में लगे कुछ लोगों के बीच हाथापाई भी हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि सिक्योरिटी स्टाफ ने हालात को काबू में कर लिया। दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में Apple स्टोर्स के बाहर ऐसी ही भीड़ देखने को मिली, जो iPhone 17 सीरीज़ की लोकप्रियता को दर्शाती है।

कॉस्मिक ऑरेंज’ ने खींचा ध्यान, कीमत और ऑफर्स

इस बार iPhone 17 Pro Max का ‘कॉस्मिक ऑरेंज’ कलर सबसे ज्यादा चर्चा में है। दिल्ली के साकेत स्थित Apple Store में एक ग्राहक ने इसे खरीदते हुए कहा कि यह कलर बेहद आकर्षक है, चाहे इसे कोई भी रंग से जोड़े। सोशल मीडिया पर भी इस कलर को लेकर खूब बहस हो रही है।

कीमत की बात करें तो iPhone 17 ₹82,900 से शुरू होता है, जबकि iPhone Air ₹1,19,900 में उपलब्ध है। iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमतें क्रमशः ₹1,34,900 और ₹1,49,900 रखी गई हैं। HDFC जैसे बैंकों पर ₹5000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। ये डिवाइसेज़ Apple की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, ऐमेज़ॉन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox