जेईई-नीट पर छात्रों से चर्चा की बजाये खिलौने पर बात करना कितना सही- राहुल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेईई-नीट पर छात्रों से चर्चा की बजाये खिलौने पर बात करना कितना सही- राहुल

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात में खिलौनों पर चर्चा करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने कहा कि जेईई-नीट के उम्मीदवार चाहते थे कि पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा करें, लेकिन वह खिलौनों पर चर्चा कर चले गए।
पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के समापन के बाद कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, जेईई-नीट के उम्मीदवार पीएम से परीक्षा पर चर्चा विषय पर चर्चा चाहते थे, लेकिन पीएम ने खिलौने पर चर्चा की। गौरतलब है कि देशभर में जेईई-नीट के उम्मीदवार कोरोना संकट के दौरान परीक्षा कराए जाने का विरोध कर रहे हैं।
दरअसल, पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए खिलौना बाजार को लेकर श्लोकल फॉर वोकलश् और श्आत्मनिर्भर भारतश् के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने खिलौनों को बाहर से आयात करने के बजाय उन्हें स्थानीय तौर पर तैयार करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय खिलौने हमारे चिंतन का विषय है। हाल ही में, इस बात पर मंथन हुआ है कि भारत के बच्चों को नए-नए खिलौने कैसे मिलें। भारत खिलौना उत्पादन का बहुत बड़ा हब कैसे बने। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व खिलौना उद्योग सात लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का है लेकिन इसमें भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। उन्होंने कहा, देश में स्थानीय खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि विश्व खिलौना उद्योग सात लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का है, सात लाख करोड़ रुपयों का इतना बड़ा कारोबार, लेकिन भारत का हिस्सा उसमें बहुत कम है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox