INSTA. REEL के खुमार में रानी ने किया पति का मर्डर, 7 साल पहले किया था प्रेम विवाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

INSTA. REEL के खुमार में रानी ने किया पति का मर्डर, 7 साल पहले किया था प्रेम विवाह

मानसी शर्मा / –  बिहार के बेगूसरायसे एक चौका देने वाला मामला सामने आया है,जहां रील बनाने के खुमार में पत्नी ने पति की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने महेश्वर राय की पत्नी रानी, रानी के प्रेमी और दो भाभियों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार,रानी के पति महेश्वर कुमार 6-7 साल पहले प्रेम विवाह किया था। महेश्वर काम के सिलसिले में कोलकाता में रहने लगा, जिसके बाद रानी का अपने ससुराल में एक लड़के से अफेयर शुरू हो गया।

शादी के बाद भी पत्नी का था अफेयर

एक लड़के से अफेयर और ससुराल वालों से विवाद के बाद रानी अपने मायके में रहने लगीं और वहीं इंस्टाग्राम रील्स बनाने लगीं। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के कारण उसकी कई अन्य लड़कों से भी दोस्ती हो गई। इसके बाद रानी उन लड़कों से भी बात करने लगी जिनको लेकर उनके पति महेश्वर नाराज था।

पति करता था दूसरे लड़कों से बात करने का विरोध

इसी बीच रविवार को जब महेश्वर अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा तो वहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिली। जब महेश्वर अपने ससुराल गया तो वहां भी रील वीडियो बनाने और दूसरे लड़कों से बात करने को लेकर विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार, पत्नी रानी ने एक साजिश के तहत अपने प्रेमी और दो बहनों रोजी कुमारी और सुनीता कुमारी के साथ मिलकर उसे घर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पति को बुलाया था ससुराल

महेश्वर के परिवार को महेश्वर की हत्या की जानकारी तब हुई जब रात में उसके भाई रुदल ने कोलकाता से फोन किया और फोन किसी और ने उठाया। जब रूदल को संदेह हुआ तो उसने अपने पिता को फफौत गांव भेजा और वहां महेश्वर को मृत पाया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब महेश्वर की पत्नी रानी कुमारी ने टिकटॉक और रील्स वीडियो बनाने का विरोध किया तो महेश्वर को उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मार डाला। अब इस मामले में पुलिस ने महेश्वर की पत्नी, उसके प्रेमी और दो सालियों को हिरासत में लिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox