लोकसभा चुनाव लड़ने कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव लड़ने कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

मानसी शर्मा /- बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों से लेकर राजनीति तक हर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। अपनी राय की वजह से अक्सर वो सुर्खियों में रहती हैं। काफी दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि कंगना राजनीति में एंट्री लेने वाली हैं और लोकसभा चुनाव में हिमाचल की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं अब वहीं एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी राय रखी है और इन कयासों पर विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर कंगना ने एक के बाद एक कई सारे पोस्ट किए। पहले उन्होंने एक फैन के पोस्ट का रिप्लाई करते हुए एनिमल फिल्म पर हमला बोला। दरअसल, उनके एक फैन ने उनकी तेजस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था जी5 पर स्ट्रीम हो रही विमेन सेंट्रिक फिल्म ‘तेजस’ बेहद अच्छी फिल्म है इसे जरूर देखना चाहिए।

एनिमल पर कसा तंज

जिसका रिप्लाई करते हुए कंगना ने एनिमल फिल्म पर तंज कसा और लिखा, दर्शकों को ऐसी ही फिल्में पसंद आती हैं जिनमें महिलाओं के प्रति अत्याचार दिखाया गया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने करण जौहर पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने करियर को बदलने को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में वो अपने करियर में कुछ अच्छा करना चाहती हैं जिसकी कोई अहमियत हो।

चुनाव लड़ने पर दिया जवाब

उनके पोस्ट पर एक यूजर ने सवाल करते हुए लिखा कि ‘might shift career in coming years’, क्या हम इसे 2024 में MP सीट की तैयारी का आगाज़ समझें? इसका जवाब देते हुए कंगना लिखती हैं कि नहीं नहीं आप ज्यादा मत सोचिए, मैं एक रेस्टोरेंट का बिजनेस करने की बात कह रही हूं। पॉलिटिक्स मेरे बस का नहीं है राजनीति लोकसेवा है। कंगना के इन पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox