
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता पहले ही काफी परेशान है। लेकिन अब रसोई गैस के बढ़ते दाम भी लोगों की रसोई पर मंहगाई की मार बढ़ा रहे हैं। जिससे लोगों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को एक और झटका दिया है। तेल कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। इस महीने में तीसरी बार सिलिंडर महंगा हुआ है। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर पहले के मुकाबले 25 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में इसके लिए अब ग्राहकों को 794 रुपये चुकाने होंगे। पहले यह ग्राहकों को 769 रुपये की कीमत पर मिल रहा था।। कोलकाता में इसका दाम 795 रुपये से बढ़कर 820 रुपये, मुंबई में 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये और चेन्नई में यह 785 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है। हालांकि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले तेल कंपनियों ने चार फरवरी को सिलिंडर का दाम 25 रुपये बढ़ाया था और 14 फरवरी को इसमें 50 रुपये का इजाफा किया था। इसके बाद आज यह फिर से 25 रुपये महंगा हुआ है। यानी एक ही माह में यह 100 रुपये बढ़ा है। वहीं पिछले तीन महीनों में यह 200 रुपये बढ़ा है। दिसंबर 2020 में रसोई गैस सिलिंडर 100 रुपये महंगा हुआ था। जनवरी 2021 में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल