इनफिनिक्स ने भारत में लांच किया सस्ते बजट का स्मार्टफोन, इनफिनिक्स स्मार्ट एसडी 2021

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इनफिनिक्स ने भारत में लांच किया सस्ते बजट का स्मार्टफोन, इनफिनिक्स स्मार्ट एसडी 2021

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाजार डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इंफीनिक्स ने भारत में अपना नया एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन इनफिनिक्स एचडी स्मार्ट 2021 लॉन्च कर दिया है, बाजार में आने से पहले ही यह स्मार्टफोन काफी चर्चा में रहा है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइस के फीचरों पर…….
इनफिनिक्स एचडी स्मार्ट 2021 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का एचडी ़ ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5ः9 है। 2जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए 20 क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन ड्यूल 4जी सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें एक आईकेयर मोड भी दिया गया है, जो ब्लू लाइट से आंखों को बचाता है।
इनफिनिक्स ने स्मार्ट एचडी 2021 के रियर में स्म्क् फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ 5-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है फ्रंट और बैक दोनों जगह डुअल एलईडी फ्लैश भी मिलता है। दोनों कैमरा फुल एचडी पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
फोन को कंपनी ने तीन कलर- टोपाज ब्लू, क्वार्ट्ज ग्रीन और ऑब्सीडियन ब्लैक में पेश किया गया है।फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0 मिलता है और साथ ही 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस और ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
शानदार फीचर वाले इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी लगी है, यह 5 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 35 दिन के स्टैंड बाय टाइम के साथ आती है। इस स्मार्टफोन की टक्कर रीयलमी सी 11 से होगी।
इनफिनिक्स स्मार्ट एचडी 2021 की भारत में कीमत मात्र 5,999 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 24 दिसंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox