नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को बेनकाब कर दिया है लेकिन एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान के झूठों से पर्दा उठाया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान मिशन की ओर से कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हुए हैं। जिसका भारत ने ट्विटर पर जवाब दिया और इस बयान को हास्यास्पद बताया। इस तरह पाकिस्तान ने पांच झूठ बोले, जिसका खुलासा भारत ने किया।
पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को बेनकाब कर दिया, लेकिन उसकी कलई भारत ने खोल दी. भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी मिशन का दावा है कि उसने ये बयान सुरक्षा परिषद में दिया है मगर सुरक्षा परिषद के गैर सदस्यों के लिये कल तो बयान देने का दिन ही नहीं था।
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने बाकायदा बयान जारी करके पाकिस्तान के हर झूठ का जवाब दिया
पाकिस्तान का पहला झूठ – पााकिस्ता खुद सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित है। जबकि पाकिस्तान खुद दशको से भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद का सबसे बड़ा स्पॉन्सर है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से घोषित आतंकवादियों के नामों में सबसे ज्यादा आतंकी पााकिस्तान के हैं।
पाकिस्तान का दूसरा झूठ – अल कायदा को उसने खत्म किया, जबकि लादेन को पनाह पाकिस्तान ने ही दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तो लादेन को शहीद बता चुके हैं
पाकिस्तान का तीसरा झूठ- पाकिस्तान का दावा है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादियों को पनपाया है।
पाकिस्तान का चैथा झूठ- भारतीय भी प्रतिबंधित 1267 लिस्ट में हैं जबकि कोई भी भारतीय इसमें शामिल नहीं हैं।
पाकिस्तान का पांचवां झूठ- भारत के आंतरिक मसलों के संबंध में बेतुका दावा जबकि पाकिस्तान मे खुद 1947 के बाद से अब तक अल्पसंख्यक की संख्या घटकर महज 3 फीसदी रह गई है।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम