नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बीते कई दिनों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मै पूरी तरह से स्वस्थ हूं। शाह के ट्वीट के बाद भाजपा के कई नेताओं ने ट्वीट करके शाह के स्वास्थ्य की कामना की।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने स्वास्थ्य को लेकर ट्विटर पर ट्वीट के जरीये एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैली हुई थी कि उनका स्वास्थ्य खराब है। आज उन्होंने ट्वीट करके इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। गृहमंत्री होने के नाते वह देर रात तक व्यस्त रहते हैं और वह इन बातों पर ध्यान नहीं दे पाए। जब यह बाद उनके संज्ञान में आई तो उन्होंने सोचा कि अफवाह फैलाने वाले अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें। इसलिए उन्होंने उस समय कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बीते दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की, जिसे वह नजरअंदाज नहीं कर सके, इसलिए उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने सभी शुभ चिंतकों का अभार व्यक्त किया। यही नहीं उन्होंने अफवाह फैलाने वालों का भी धन्यवाद किया। हालांकि झूठी खबर फैलाने को लेकर इस मामले में गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद से चार लोगों को हिरासत में लिया है। चारों की पहचान फिरोज खान, सरफराज, सज्जाद अली और शिराज हुसैन के रूप में हुई है। वहीं पार्टी की सांसद स्मृति ईरानी, जगत प्रसाद नड्डा व डा. जितेन्द्र सिंह ने भी ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी