
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भाजपा के युवा नेता हेमंत गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा से जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी(पिंटू) व शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।हेमंत गुप्ता ने कहा कि मैं सभी क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि आपके द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरूँगा और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूँगा।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, पहले भारत दूसरे देशों की तरफ देखता था और आज पूरी दुनिया भारत से कोरोना वैक्सीन मांग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 70 सालों में देश में सबसे ज्यादा विकास कराया है। हेमंत गुप्ता ने गुजरात मे भाजपा की बम्पर जीत की सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी और साथ ही दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल चुनाव में भी जीत कर आएगी और प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से बीजेपी बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बना कर इतिहास रचेगी।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च