नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह द्वारा ट्वीटर पर एसएससी जीडी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चलाये गये अभियान को करीब 6 लाख से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है।
युवाओं ने मिडिया, आम लोगों व सत्तापक्ष एवं विपक्ष का ध्यान आकर्षित करने में मिली सफलता को देखते हुए एक बार फिर से 9 नवंबर को राजघाट जाने से पहले ट्वीटर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया ताकि सरकार का ध्यान इस लम्बी चली भर्ती प्रक्रिया की लेट लतीफी का ध्यान दिलाया जा सके जिसके कारण तीन चैथाई अभ्यर्थी ओवर-ऐज होने के कगार पर खड़े हैं। जैसा कि ज्ञातव्य है कि इस बार बापू की समाधि राजघाट पर देश भर के हजारों उम्मीदवारों द्वारा 12 नवंबर को विरोध स्वरूप काली दिवाली मनाने का फैसला किया है।
महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 1 लाख से उपर रिक्तियां हैं तो फिर सभी 85 हजार मेडिकल फिट नियुक्ति पत्र जारी करने से सरकार का बजट नहीं गड़बड़ाएगा बल्कि देश के अंदरूनी एवं बाहरी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद में ओर मजबूती मिलेगी। इससे पहले भी सन् 2011 व 2015 स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाहियों के पदों पर ली गई परिक्षा में हजारों फिजिकल व मेडिकल फिट उम्मीदवारों को नियुक्त से वंचित कर गया जोकि आज तक कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं ओर यहां तक कि कुछ युवाओं द्वारा आत्महत्या तक का गंभीर कदम उठाने को मजबूर हुए । उम्मीद कि इस बार दिवाली के शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी देश के सभी मेडिकल फिट एसएससी नौजवानों को नियुक्त पत्र का बौन्नजा घोषित करेंगे ताकि कल के होने वाले सरहदी चैकीदारों के हजारों घरों में दिवाली का जश्न एक नए उत्साह ओर उमंगों से मना सकें।


More Stories
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम