कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी केंद्र सरकार के कोटे से एमबीबीएस की पांच सीटें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी केंद्र सरकार के कोटे से एमबीबीएस की पांच सीटें

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ भावना शर्मा/- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेंट्रल पूल के तहत एमबीबीएस/बीडीएस सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन और नामांकन के दिशा-निर्देशों में एक नई श्रेणी का एलान किया है। इस श्रेणी को श्वार्ड्स ऑफ कोविड वॉरियर्सश् नाम दिया गया है। सेंट्रल पूल के तहत आने वाली सीटों पर इस श्रेणी के जरिए उन उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा, जिनके माता-पिता की मौत कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान हुई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, श्यह उन सभी कोरोना वॉरियर्स के बलिदान का सम्मान करेगा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की। कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए सेंट्रल पूल के तहत सीटें आरक्षित होंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कोरोना वॉरियर्स द्वारा मरीजों के उपचार और प्रबंधन में किए गए महान योगदान को सम्मानित करना है। वर्ष 2020-21 के लिए इस श्रेणी के तहत पांच केंद्रीय पूल एमबीबीएस सीटें आरक्षित की गई हैं। हर्षवर्धन ने कहा, 90 से लेकर 99 फीसदी तक कोरोना से सिर्फ सावधानी बरतते हुए बचा जा सकता है। आप इस घातक वायरस से छोटी सावधानियां बरतते हुए खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, जैसे अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ से सफाई का ध्यान रखना।श्

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox