निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू पर गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू पर गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भ्रष्टाचार को लेकर लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे महम से निर्दलिय विधायक बलराज कुंडू पर गुरूग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी तक यह बताने को तैयार नहीं हैं कि आखिर किस मामले में और किन धाराओं में यह केस दर्ज हुआ है।
वहीं सरकार की इस कार्यवाही पर महम विधायक बलराज कुंडू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मीडिया के जरिये ही कोई केस दर्ज होने की सूचना मिल रही है। क्या मामला है क्या नहीं है अभी उनको भी कुछ नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस प्रकार से झूठे केस दर्ज करके खट्टर सरकार मेरी आवाज को दबा नहीं पाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई यूँ ही जारी रहेगी। किसान कमेरे की आवाज उठाना अगर गुनाह है तो मैं ये गुनाह बार-बार करता रहूंगा।
बता दें कि निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी को समर्थन दिया था। हालांकि, करीब 2 महीने बाद ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर वे सरकार से भिड़ गए थे और विधानसभा में सीएम खट्टर द्वारा बिना जांच पड़ताल के ही ग्रोवर को क्लीन चिट देने से कुंडू आग बबूला हो गए थे और तुरन्त सदन से बाहर आकर उन्होंने सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर डाली थी। हालांकि, सरकार ने उनको मनाने के प्रयास भी किये और उनको लालच भी दिया गया लेकिन कुंडू टस से मस नहीं हुए और सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल डाला।
इसी बीच कुंडू पर रोहतक में भी एक केस दर्ज किया गया लेकिन उनकी आवाज दब नहीं पाई। हाल ही में तीन नए कृषि कानूनों को लेकर भी कुंडू ने खट्टर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और इसी मामले में उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान भी किसानों के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया था लेकिन उन्हें ना सत्ता पक्ष का साथ मिला और ना ही विपक्ष का। फिलहाल भी कुंडू बरौदा में खट्टर सरकार के खिलाफ गाँव-गाँव जाकर अभियान चलाए हुए हैं और भाजपा प्रत्याशी को धूल चटाने का आह्वान करते घूम रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox