आंखों की थकान को लेकर ना दिखाये लापरवाही, करे ये उपाय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आंखों की थकान को लेकर ना दिखाये लापरवाही, करे ये उपाय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल पर लगातार काम करने से कई बार हमारी आंखे थकने लगती हैं और आँखों से पानी भी आने लगता है। इसके बाद भी अगर हम काम करते रहें तो आँखों में जलन और खुजली भी बढ़ने लगती है। ऐसा होने पर हम चाह कर भी कंप्यूटर स्क्रीन के सामने काम नहीं कर पाते और डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत तक पड़ जाती है।
जहां तक हो सके स्क्रीन से दूर रहें और अगर काम करना ही हो तो कुछ तरकीबों को अपने काम की शैली में शामिल कर लें. तो चलिए, अगर आपकी आंखों में भी काम के दौरान तकलीफ आ रही हो तो इन तरीकों को अपनाएं. ये तरीके तुरंत ही आपको आराम देंगेः-

  1. थोड़ी-थोड़ी देर पर ब्रेक देना जरूरी
    जहां तक हो सके काम के बीच में अपनी आंखों को स्क्रीन से हटाकर ब्रेक दें। आप हर 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर रखी किसी चीज को देखने की आदत डालें। यह फॉर्मूला काफी काम का है। इस दौरान अपनी पलकों को बार-बार झपकाएं।
  2. स्क्रीन से उचित दूरी बनाकर काम करें
    कुछ लोगों की आदत होती है कि वे मोबाइल या लैपटॉप को अपनी आंखों के काफी करीब लाकर काम करते हैं. मॉनिटर से निकलने वाली तेज रौशनी सीधा आंखों पर टकराती हैं और आंखें जल्दी थकने लगती हैं इसलिए जहां तक हो सके टेबल चेयर पर बैठकर ही काम करें. मोबाइल और आंखों के बीच भी कम से कम एक से डेढ़ फुट की दूरी होनी जरूरी है।
  3. डिवाइस की सेटिंग करें चेक
    अपनी स्क्रीन पर बहुत छोटे फॉन्ट को अवॉयड करें। उन्हें थोड़ा बड़ा रखें और जहां तक हो सके स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी कम रखें। आप अपने लैपटॉप पर एंटी ग्लेयर स्क्रीन भी लगवा सकते हैं जो स्क्रीन से निकलने वाले किरणों से आंखों को बचाती हैं।

4.आंखों की नियमित व्यायाम करें
थकावट लगते ही आंखों की व्यायाम जरूर करें। कुछ देर आंखों को बंद कर खोलें, चारों तरफ पुतलियों को घुमाएं, दूर और पास रखी चीजों को ध्यान से देखें। यह काम आप खिड़की के बाहर देखकर भी कर सकते हैं। हल्के हाथों से आंखों की मसाज भी करें।

  1. हाथों से करें सिंकाई
    यदि आंखों में ज्यादा जलन हो रही हो तो अपनी हथेली से आप अपनी आंखों की सिंकाई भी कर सकते हैं। कई बार ठंढे हाथों की सिंकाई भी आंखों को आराम देती है।
  2. पानी से धोएं जरूर
    दिन भर में कम से कम दो बार आंखों को पानी से धोएं. इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियां तुरत रिलैक्स होंगी और आप राहत महसूस करेंगे। इन सबके बावजूद अगर आराम ना मिले तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox