दिल्लीः सिर्फ 20 रुपये के विवाद में बेटे के सामने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीः सिर्फ 20 रुपये के विवाद में बेटे के सामने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आज के दौर में इंसान की जान की कीमत पैसों से कहीं ज्यादा सस्ती हो गई है शायद इसीलिए 20 रुपये जैसी छोटी रकम के लिए देश की राजधानी में एक बेटे के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई। अपराधी कानून से इतने बेखौफ थे कि उन्होने इस वारदात को अंजाम देने में थोड़ी भी हिचक महसूस नही की।
दिल्ली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बुराड़ी इलाके में एक शख्स की 20 रुपये के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और यह सब उसके 13 साल के मासूम बेटे के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार रूपेश बंसल(38) अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बुराड़ी के संतनगर में रहते थे। पुलिस ने बताया कि रूपेश रात में बाल कटाने सैलून गए थे। इसके बाद जाते वक्त सैलून वाले संतोष ने 50 रुपये मांगे तो रूपेश ने उसे 30 रुपये ही दिए और कहा कि बाकी पैसे बाद में देगा। लेकिन 20 रुपये के लिए छोटी सी बात इतने बड़े विवाद में बदली कि संतोष और उसके भाई सरोज ने दुकान में रखी प्लास्टिक की पाइप से रूपेश की पिटाई शुरू कर दी। उन दोनों ने रूपेश को इतना पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार इस वीडियो में एक बच्चा अपने पिता को बचाने की बहुत कोशिश कर रहा है लेकिन आरोपी रूपेश को पीटते ही जा रहे हैं। इस वीडियो में यह भी देखा गया है कि लोग वहां मूकदर्शक बने रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox