दिल्लीः मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीः मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के मायापुरी में शनिवार सुबह एक मास्क फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गये लेकिन उनको बचा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक मास्क बनाने के कारखाने में आग लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब 3रू50 बजे मिली। जिसके बाद छह दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दमकल अधिकारियों ने कारखाने का दरवाजा तोड़ दिया और तीन लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें से एक बेहोश था। उन्होंने बताया कि बेहोश व्यक्ति को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जुगल किशोर के रूप में की गई है। गर्ग ने बताया कि आग फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर लगी थी। जहां मशीनें और कच्चा माल रखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए दो लोगों की पहचान अमन अंसारी और फिरोज अंसारी के रूप में की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox