लखनऊ में 12 घंटे सर्किट रन में दीपक छिल्लर ने हासिल किया तीसरा स्थान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लखनऊ में 12 घंटे सर्किट रन में दीपक छिल्लर ने हासिल किया तीसरा स्थान

-धावक छिल्लर ने इस उपलब्धि से बहादुरगढ शहर और बी आर जी ग्रुप का किया नाम रोशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- लखनऊ में आयोजित 12 घंटे की सर्किट रन में बहादुरगढ़ के दीपक छिल्लर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। धावक छिल्ली ने अपनी इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ व बीआरजी ग्रुप का एकबार फिर नाम रोशन किया हे। इससे पहले भी कई प्रतियोगितायों में भाग लेकर दीपक शहर का नाम रोशन कर चुके हैं।
यहां बता दें कि 31 जनवरी को लखनऊ शहर में आयोजित लखनऊ सर्किट रन में बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के दो धावको परिक्षित वर्मा ने 6 घंटे में और दीपक छिल्लर ने 12 घंटे की रन में भाग लिया। इस रन में 5.30 किव मीव का लूप बनाया गया जिसमे अलग अलग शहरो से 200 अलट्रा रनर्स ने अलग-अलग कैटेगरी में भाग लिया। यह रन सुबह 6.45 पर शुरू हुई। 12 घंटे सर्किट रन में रनर्स का निर्धारित घंटो में दोडना था जिसमे दीपक छिल्लर ने 18 लूप पूरे कर तृतीय स्थान हासिल कर बहादुरगढ शहर और बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीव आरव जीव) का नाम रोशन किया है।
दीपक छिल्लर ने बताया की बीआरजी ग्रुप द्वारा एक पहल की गयी है जिसका मक्सद लोगो में अपनी हेल्थ फिटनेस के लिए जागरूकता लाने का है। जहा पर फ्री में हर उम्र के सदस्य बच्चे, बड़े, महिलाएं अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना सुबह सेक्टर 9 बाइपास पार्क में रन और योगा का अभ्यास करते है और मराथॉन रन की त्यारी करते है। वह भी इस ग्रुप के फांउडर सदस्य के रूप में जुड़े हैं और दौड़ के साथ-साथ दूसरों को प्रशिक्षित भी करते हें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox