मानसी शर्मा /- जहां देश के अन्य राज्यों में INDIA ब्लॉक को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं, वहीं अब उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हाल ही में यूपी में इंडिया ब्लॉक के तहत एसपी और आरएलडी का गठबंधन हुआ था। आरएलडी यूपी में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर डील फाइनल हो गई है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन एक अच्छी शुरुआत -अखिलेश
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण गठबंधन 11 मजबूत सीटों के साथ अच्छी शुरुआत कर रहा है, यह रुझान जीत के समीकरण के साथ आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी! बता दे कि, हाल ही में खबर सामने आई थी कि कांग्रेस यूपी की 80 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने सीट बंटवारे पर जताई नाराजगी
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश यादव के 11 सीटें देने के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई है। राज्य के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि यह अखिलेश यादव का एकतरफा फैसला है जिससे वह सहमत नहीं हैं।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ कोई औपचारिक गठबंधन नहीं किया था, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ने रायबरेली और अमेठी सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। कांग्रेस ने राज्य की 80 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी 6.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल एक सीट जीत सकी और तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। उस वक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी अपनी सीट भी नहीं बचा सके।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण