नंगली सकरावती वार्ड में शुरू हुआ छठ घाट की सफाई का कार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नंगली सकरावती वार्ड में शुरू हुआ छठ घाट की सफाई का कार्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन के तहत आने वाले नंगली सकरावती वार्ड में पार्षद संतोष शौकीन ने छठ घाट की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। पार्षद ने घाट की सफाई के साथ-साथ विशेष रूप से घाट के सौंदर्यकरण पर भी जोर दिया है ताकि कोरोना काल में श्रद्धालुओं को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
सोमवार को नंगली सकरावती वार्ड की पार्षद संतोष शौकीन व उनके पति समाजसेवी सुखबीर शौकीन की देखरेख में दीनपुर में छठ घाट की सफाई का कार्य आरंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड की छठ समिमि के सदस्यों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए से सदस्य व ग्रामीण भी मौजूद थे। इस अवसर पर समाजसेवी सुखबीर शौकीन ने कहा कि यह समय त्यौहारों का है लेकिन साथ की कोरोना महामारी भी फैली हुई है जिसे देखते हुए हमने छठ घाटों की सफाई पर विशेष रूप से जोर दिया है। साथ घाटों पर पूजा करने आने वाले श्रद्धालु पूरी तरह से कोरोना से बचे रहें इसके भी उपाय किये जा रहे हैं। हालांकि अभी यह तय नही है कि छठ घाटों पर पूजा करने की सरकार से इजाजत मिलेगी या नही फिर भी जब सवाल श्रद्धा व भक्ति का है तो पहले से तैयारी ठीक है। हम त्यौहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही सभी छठ घाटों पर आरडब्ल्यूए व छठ समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और लोगों को दो गज की दूरी, मास्क व हाथ धोने के बारे में जागरूक करेंगे। छठ समिति ने इन तैयारियों को बेहतर बताया है और लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर पार्षद संतोष शौकीन ने कहा कि त्यौहार पूरे हर्षोंल्लास से मनाये और खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। यही हमारा मकसद है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox