CHHATTISGARH ELECTION : 13 दिसंबर को सीएम की शपथ लेगें विष्णुदेव साय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CHHATTISGARH ELECTION : 13 दिसंबर को सीएम की शपथ लेगें विष्णुदेव साय

मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को सीएम पद की कमान सौंपी गई है। 13 दिसंबर 2023 को विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डासहित कई राज्यों के सीएम कार्यक्रम में भाग ले सकते है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णु देव साय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बता दे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरु हैं। विष्णुदेव साय के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम समेत कई अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे सीएम बनाए गए हैं।बता दे किशनिवार को प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया था। बीजेपी विधायत दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मोहर लगा दी गई।

विष्णुदेव साय के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम समेत कई अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे सीएम बनाए गए हैं। शनिवार को प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर मोहर लगा दी गई।

विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से 4 बार सांसद रहे चुके हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्री भी रहे। लेकिन इस बार विष्णुदेव साय ने कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था,औरउन्होंने कांग्रेस के विधायक यूडी मिंज को हराकर चुनाव में जीत हासिल की है। आपको बता दे कि विष्णुदेव साय आदिवासी समाज की कंवर जनजाति से ताल्लुक रखते है। साथ ही उनके सहयोगियों से भी काफी अच्छे रिश्ते हैं। आलाकमान के सामने भी विष्णुदेव साय की बहुत ही अच्छी छवि है। पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं. वहीं विष्णुदेव संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती की जाती है।

 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी ने 54 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहीं आदिवासी सीटों पर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। वही एसटी के लिए आरक्षित 29 सीटों में 17 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीटों में से बीजेपी को मात्र 3 सीट ही मिली थी। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox