नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रवासी मजदूरों को लेकर भाजपा व कांग्रेस की बीच चल रही तनातनी अभी शांत भी नही हुई थी कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस के बीच रार बढ़ गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी को अलौकतांत्रिक बताते हुए यूपी के सीएम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
प्रवासी मजदूरों को लेकर चल रही तनातनी के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां मंगलवार को कहा कि यह अलोकतांत्रिक और मानवीय सिद्धांत का उल्लंघन है। उन्होंने गिरफ्तार कांग्रेस नेता की फौरन रिहाई की मांग की है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, महामारी के प्रकोप के बीच बेबुनियाद आरोपों के आधार पर यूपी कांग्रेस प्रमुख को जेल में डाल दिए जाने से योगी सरकार की अलोकतांत्रिक और अवसरवादी मानसिकता का पता चलता है। यह सभी मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, हम उनके लिए न्याय की मांग करते हैं और उन्हें जब तक रिहा नहीं किया जाता, हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें लल्लू प्रवासियों को राहत सामग्री देते दिखाई दे रहे हैं।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा