नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिले के तहत बिंदापुर पुलिस ने लूटी हुई स्कूटी के साथ एक लुटेरा पकड़ा है। अरोपी से रनहोला थाने का एक मामला हल हुआ है।
पुलिस के अनुसार बिंदापुर पुलिस ने जांच के दौरान एक शख्स मोहम्मद साहिल पुत्र जफर निवासी विजय नगर, औमविहार उत्तमनगर को पकड़ा़ है। पुलिस के अनुसार हवलदार जगदीश को एक सूचना मिली थी कि एक लुटेरा लूट की स्कूटी के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम में हवलदार जगदीश प्रसाद व सुरेश, सिपाही बंटी, रवि व संदीप ने इस सूचना पर तेजी से काम करते हुए लुटेरे को पकड़ने के कार्यवाही आरंभ की। टीम ने जागरण चैक नियर शुक्र बाजार रोड़ पर आरोपी मोहम्मद साहिल को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी से लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली है। साथ ही पूछताछ में रनहौला क्षेत्र के एक काईक लूट मामले को हल करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इस बाईक को बेचने के लिए जा रहा था।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां