नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुलिस जिला द्वारका के अंतर्गत बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने झाड़ौदा कलां गांव के नजदीक सत्यम पुरम कॉलोनी से हरियाणा से दिल्ली में लाई में कार में लाई जा रही 24 कार्टन अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। और जिस कार में शराब लाई जा रही थी उसे भी जप्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
पुलिस के अनुसार सिपाही दिनेश और सिपाही जी आर मीणा जब झाड़ौदा कलां गांव के पास सत्यम पुरम कॉलोनी के नजदीक गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक सिल्वर रंग की सेंट्रो कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। गश्ती दल ने उसका पीछा कर उसे साहिब बंदगी आश्रम के पास पकड़ लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें 24 कार्टन अवैध शराब भरी हुई थी और जिसकी बोतलों पर केवल डिफेंस सर्विस लिखा हुआ था। पुलिस ने कार चालक की पहचान साबिर पुत्र साकिर निवासी सिद्ध पुरा लोवा जिला झज्जर हरियाणा बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है पूछताछ में आरोपी साबिर ने बताया कि वह यह शराब की खेप बहादुरगढ़ से लाया है और इसको पश्चिमी दिल्ली के एक सप्लायर को पहुंचाना था जिसके उसको पैसे मिलते हैं। पुलिस उस सप्लायर का पता भी लगाने की कोशिश कर रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां