Amarnath Yatra: अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार, दर्शन कर लौटने वालों पर कैलाशपति की कृपा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Amarnath Yatra: अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार, दर्शन कर लौटने वालों पर कैलाशपति की कृपा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पिछले 13 दिन में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वीरवार को 16,578 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी, जिसके साथ अब तक 2,65,699 तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक पहुंचे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है।

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। पिछले 13 दिन में ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वीरवार को 16,578 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी, जिसके साथ अब तक 2,65,699 तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक पहुंचे हैं। मौसम साफ रहने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा जारी है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 191 छोटे-बड़े वाहनों में 4,885 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए।
जम्मू पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गर्मी और उमस की परवाह किए बिना भक्त देर रात से ही निर्धारित केंद्रों पर टोकन पाने और तत्काल पंजीकरण करवाने के लिए कतार में खड़े हो रहे हैं।
इनमें बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जो ऑनलाइन अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाकर आए हैं, लेकिन भोले के पास पहुंचने की आस्था से वे तत्काल पंजीकरण कराकर जत्थों के साथ रवाना हो रहे हैं।

आधार शिविर भगवती नगर से वीरवार को बालटाल रूट के लिए 86 वाहनों में 1,894 श्रद्धालुओं का जत्था गया। इनमें 1248 पुरुष, 565 महिलाएं, 11 बच्चे, 30 साधु और 40 साध्वियां शामिल हैं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 105 वाहनों में 2,991 श्रद्धालुओं का जत्था गया। इनमें 2374 पुरुष, 521 महिलाएं, तीन बच्चे, 81 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox