हरियाणा में खुलेंगे सभी शिक्षा खंड एवं स्कूल कार्यालय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में खुलेंगे सभी शिक्षा खंड एवं स्कूल कार्यालय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोविड-19 के तहत बंद किये गये विद्यालयों व खंड शिक्षा कार्यालयों को सरकार ने अब खोलने के रोस्टर प्रणाली के तहत खोलने के आदेश जारी कर दिये है। ताकि सभी कार्यालयों से सरकार को सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हो सके।


                           आदेश में हरियाणा सरकार व शिक्षा निदेशालय की तरफ से कहा गया है कि सभी खंड शिक्षा व स्कूलों के कार्यालय प्रतिदिन खोले जायेंगे और शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां इन कार्यालयों को प्रतिदिन देनी होगी। आदेश में कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति चतुर्थ श्रेणी व लिपिक के साथ-साथ रोस्टर बनाकर अध्यापकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसमें उन्हे उपस्थित होकर दाखिला, पुस्तकालय, एसएलसी व पुरानी पुस्तकों का बच्चों को आदान-प्रदान व विद्यालय के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए भी कहा गया है। इसी प्रकार खंड शिक्षा कार्यालयों में की सभी अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी फैली हुई है जिसे देखते हुए कार्य के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखेंगे तथा कार्यालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कोविड-19 के नियमों की पालना करना भी सुनिश्चित करें। हालांकि कुछ शिक्षक संघ इस आदेश के खिलाफ आवाज भी उठा रहे है लेकिन और सरकार तक अपनी बात रखने की भी कोशिश कर रहे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox