नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत आने वाले बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने झाड़ौदा टी प्वांइट पर सड़क पर दुर्घटना की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को पकड़ा है। लेकिन जब गाड़ी की जांच की गई जो उसमें पुलिस को 200 बोतल अवैध शराब मिली जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और वैगन आर कार भी जब्त कर ली है।
इस संबंध में डीसीपी द्वारका ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए सुनील पुत्र जयभगवान की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वैगन आर चालक को कार समेत पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुमताज पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी कोटला मुबारकपुर दिल्ली ने झाड़ौदा टी प्वांइट पर सुनील की बाईक को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया लेकिन पास ही गश्त कर रहे सिपाही मुकेश ने इस घटना को देख लिया और उसने कार का पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जब उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें क्लासिक व्हीसकी की 200 बोतल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ हरियाणा से अवैध शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली में सप्लाई करता है। जिसके उसको अच्छे पैसे मिल जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा रही है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां