नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी के बाद अब हरियाणा में भी राज्य सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है। रविवार को गृह मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में कहा कि हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वो श्लव जिहादश् को सख्ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे. उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य हैश् की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है। देवरिया और जौनपुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि लव जिहाद में शामिल लोगों के पोस्टर चैराहों पर लगाए जाएंगे।
पिछले सप्ताह हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी शख्स उस पर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था। कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की हत्या लव जिहाद का मामला है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी और लव जिहाद की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी। हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों-मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है। तीसरे व्यक्ति को मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां