
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- डब्ल्यूएचओ ने अपने एक बयान में कहा कि विशेषज्ञों की कमेटी ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि तक रहने का आकलन किया है। कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में फैलते हुए सात महीने हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी की है। इसमें डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस लंबे समय के लिए रह सकता है।
डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि कमेटी ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि तक रहने का आकलन किया है। कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में फैलते हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये कमेटी चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्यांकन को लेकर बैठक कर चुकी है। इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया है। कोरोना वायरस से दुनिया में लगभग 6,80,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और इस वायरस ने दुनिया के एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप