
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो,: अवैध शराब की बिक्री के लिए निकले दो युवकों को बिल्हा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों युवक अमेरी अकबरी स्थित गैस गोदाम के पास मोटरसाइकिल पर रखकर देशी प्लेन और मसाला शराब बेच रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 नग शराब, नगद समेत परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों से संपर्क और मुखबिरों के जरिए मिली सूचना के आधार पर 3 नवंबर को अमेरी अकबरी गैस गोदाम के पास दबिश दी गई। मौके पर मोटरसाइकिल पर सफेद थैले में शराब रखकर बिक्री कर रहे दो युवक मिले। पूछताछ में उनकी पहचान पौसरी निवासी रामकुमार पटवा और दुर्गेश कुमार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 40 नग और देशी मसाला शराब के 30 नग, कुल 12 लीटर से शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब बिक्री से मिली रकम और शराब परिवहन में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक योगिता साहू, सहायक उप निरीक्षक राकेश टाण्डे, आरक्षक संजय निर्मलकर, उपेन्द्र ठाकुर और प्रताप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल