पानी भी कर सकता है कोरोना वायरस को खत्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पानी भी कर सकता है कोरोना वायरस को खत्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस पर जारी शोध के बीच रूस से बड़ी खबर आ रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी कोरोना वायरस को पूरी तरह खत्म कर सकता है। शोध में दावा किया गया है कि उबलते तापमान पर पानी साॅर्स-कोव-2 वायरस को पूरी तरह और तुरंत मार देता है।
रूसी वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि 72 घंटे में पानी कोरोना वायरस को पूरी तरह तबाह कर देता है। शोध में बताया गया है कि वायरस की लचक पानी के तापमान पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर करती है। कमरे के तापमान के पानी में 24 घंटे में वायरस के पार्टिकल्स 90 फीसद और 72 घंटों के अंदर 99.9 फीसद पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। रूसी फेडरिल सर्विस फॉर ह्यूमन वेलबींग की तरफ से गुरुवार को प्रकाशित होनेवाले शोध में दावा किया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि उबलते तापमान पर पानी साॅर्स-कोव-2 वायरस को पूरी तरह और तुरंत मार देता है। ये वायरस कुछ हालात में पानी में रह सकता है, लेकिन समुद्र या ताजा पानी में न तो बढ़ता है और न रहता है। शोध में बताया गया है कि लिनोलियम, ग्लास, प्लास्टिक, स्टेनलेस स्टील पर वायरस 48 घंटे तक सक्रिय रहता है।
शोध में आगे बताया गया है कि ये वायरस कमजोर है और ज्यादातर घरेलू डिसइंफेक्टेंट इसके खिलाफ प्रभावी हैं। शोध में दावा किया गया है कि एथिल और आइसोप्रोपिल अल्कोहल का 30 फीसद मिश्रण आधे घंटे में वायरस के एक मिलियन पार्टिकल्स को मारने के लिए काफी है। हालांकि इससे पहले के शोध में एथिल और आइसोप्रोपिल अल्कोहल के 60 फीसद मिश्रण से वायरस के मारने की बात कही गई थी। शोध में कोलोरीन डिसइंफेक्टेंट की वायरस के खिलाफ भूमिका को उजागर करते हुए बताया गया है कि इससे भी 30 सेकंड के अंदर सार्स-कोवि-2 की सतह को पूरी तरह और प्रभावी तरीके से साफ किया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox