
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/हल्द्वानी/राज्य ब्यूरो,: गैरसैंण से लौटी UKD कुमाऊँ की युवा टीम का भव्य स्वागत, कुमाऊँ प्रभारी गौरव जोशी ने फूल-मालाओं और उपहार देकर किया सम्मानित।
कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल युवा शक्ति की कुमाऊँ मंडल की टीम स्थायी राजधानी गैरसैंण में आंदोलन में अपनी सहभागिता देकर वापस लौटी।गैरसैंण में टीम ने स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रदेश सरकार को गैरसैंण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता याद दिलाई।
हल्द्वानी पहुँचने पर कुमाऊँ प्रभारी श्री गौरव जोशी जी द्वारा गैरसैंण से लौटे सभी युवा कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कुमाऊँ प्रभारी गौरव जोशी ने कहा कि, “गैरसैंण हमारे शहीदों का सपना है, और हमारे युवा साथी जिस जज्बे के साथ गैरसैंण गए हैं, वही जज्बा हमें हमारी स्थायी राजधानी दिलाएगा। उक्रांद का एक-एक कार्यकर्ता गैरसैंण के लिए समर्पित है।”कार्यक्रम में युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।





More Stories
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
करवा चौथ चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, मुख्यमंत्री और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक, तस्वीरें