
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नजफगढ़ / शिवकुमार यादव । बाबा की सेवा में समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार की ओर से 65वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन माता मंदिर, श्याम विहार फेस-2, नजफगढ़ में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर ज्योत के दर्शन किए और भजनों का आनंद लिया।
समिति संचालक शिव शंकर पंडित जी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पंडित शंकर लाल शर्मा जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ।
संकीर्तन में भजन गायकों गोविन्द मिश्रा पागल, संदीप नांगलिया, दीपक सांवरिया एवं लव-कुश ने बाबा श्याम के श्रीचरणों में अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगाई। वहीं भजन प्रवाहिका रानी ठाकुर, मंजू अहलावत एवं हर्षिता वर्मा ने अपने भावपूर्ण एवं धमाल भजनों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्याम प्रेमी झूमते और बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम में ज्योत सेवा की जिम्मेदारी पंडित महेश शर्मा ने संभाली। बाबा का मनमोहक एवं आकर्षक श्रृंगार श्याम सागर द्वारा किया गया। वहीं गणेश शाह ने साउंड व्यवस्था तथा सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से संकीर्तन को भव्यता प्रदान की।
देश-विदेश में बैठे श्याम भक्तों तक कार्यक्रम पहुंचाने के लिए आयोजन में पहुंचे सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई के साथ-साथ बाबा को 56 भोग अर्पित किए गए तथा फल एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई।
पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भक्ति रस से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, सेवादारों एवं श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद
प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे
गैरसैंण से लौटी हल्द्वानी UKD कुमाऊँ की युवा टीम, हुआ भव्य स्वागत
करवा चौथ चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, मुख्यमंत्री और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक, तस्वीरें
अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त