क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-ब्रह्माकुमारीज के वैश्विक शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन में अध्यात्म, राजनीति, व्यापार और प्रशासनिक क्षेत्र की हस्तियों ने रखे विचार सम्मेलन में देश-विदेश से छह हजार से अधिक लोग भाग ले रहे
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,: ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के प्लेनरी सेशन में शनिवार रात अध्यात्म, राजनीति, व्यापार और प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हस्तियों ने विचार व्यक्त किए। ‘विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से छह हजार से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। शनिवार रात सम्मेलन के प्लेनरी सेशन में मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री और अंतरराज्यीय सीमा मामलों के मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि हमें यहां परमात्मा ने बुलाया, ताकि हमारा देश भारत हमको जाने। नालंदा विश्वविद्यालय तब था, जब मिडिल ईस्ट में शिक्षा का कोई नामो-निशान नहीं था। इसलिए भारत विश्व गुरु था। दुनिया की समस्याओं का समाधान ब्रह्माकुमारीज के पास है। दुनिया ये मान रही है कि ब्रह्माकुमारीज संजीवनी बूटी का काम कर रही है। क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल
भारत के पास है। इन्होंने भी विचार व्यक्त किए
बेंगलुरु के विधायक दिनेश गुंडु राव ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज मानवता, प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश देती है। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, उदयपुर के न्यूरो साइंसेज विभाग के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ बाजपेयी ने कहा कि
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि आध्यात्मिक होना व्यक्ति, परिवार, समुदाय, देश और पूरी मानवता के लिए आवश्यक है। सभी का लक्ष्य मानवता की रक्षा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की यात्रा ने भारतीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि अमेरिका के पास 34 करोड़ आबादी है। डोनाल्ड ट्रंप को बता दो कि भारत के पास 34 करोड़ विद्यार्थी हैं। आज जब भारत
नियमित योग से एकाग्रता बढ़ती है। ब्रह्माकुमारीज ऑस्ट्रेलिया एंड एशिया के क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्माकुमार चार्ली हॉग ने राजयोग मेडिटेशन को दुनिया के
बोलता है तो दुनिया सुनती है, क्योंकि यह सशक्त भारत है। आज अगर पूरी दुनिया में कृषि खत्म हो जाए तो भारत में इतना चावल है कि वो कई महीनों तक दुनिया को खिला सकता है। ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके संतोष दीदी ने आशीर्वचन दिए। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर मुक्तेश्वरी गिरि महाराज ने कहा कि सेवा और सरलता ब्रह्माकुमारीज की पहचान है। संस्था का उद्देश्य राष्ट्र सेवा और समर्पण है।
लिए भारत का महत्वपूर्ण उपहार बताया। जयपुर की निदेशक राजयोगिनी सुषमा दीदी ने राजयोग साधना की जानकारी दी। मेडिकल विंग
के सचिव डॉ. बनारसीलाल शाह ने स्वागत भाषण में संस्था की 90 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज ने पिछले तीन वर्षों में देशभर में आठ करोड़ लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया है।
भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता चीन
सम्मेलन में शामिल होने आए अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री मामा नटुंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले अरुणाचल प्रदेश को भारत का आखिरी प्रदेश कहा जाता था, लेकिन अब इसे देश का पहला राज्य कहा जा रहा है। चीन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की एक इंच
जमीन भी नहीं ली जा सकती। विदेशों में भारत की छवि बदली
पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि वर्ष 1974 में जब उनकी पहली पोस्टिंग पेरिस में हुई थी, तब विदेशों में भारत की छवि अलग थी। आज भारतीय पासपोर्ट को सम्मान की नजर से देखा जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों से मिले सम्मानों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का समय है।
कई हस्तियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में पर्वतारोही डॉ. मनस्वी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल, विधायक वीर सिंह ढिंगन, अश्विनी टांगरी, मंजू लोढ़ा, राजस्थान सरकार के आयुक्त नरेश कुमार गोयल, एंकर पीनाज त्यागी, सुरेंद्र नाथ पांडा, उद्योगपति राधेश्याम भाई और सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सांतनु कुमार स्वैन सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। संचालन जयपुर की बीके चंद्रकला दीदी ने किया। स्वरूपगंज की पहचान सुभाष सर्किल बदहाल, विकास की दरकार

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox