
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/बिलासपुर/राज्य ब्यूरो,।शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एस.ई. सी. एल. बिलासपुर के सौजन्य से निबंध तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की साहित्यिक समिति द्वारा किया गया । “”सत्य निष्ठा से समृद्धि “विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कुमारी संस्कृति तिवारी बी. लिब., द्वितीय स्थान कुमारी निशा सारथी पीजीडीसीए एवं तृतीय स्थान कुमारी सुषमा साहू एम. कॉम. ने प्राप्त किया ।
वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने खुलकर अभिव्यक्ति दी तथा वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार के दंश को निरूपित करते हुए कहा कि सत्य निष्ठा से प्राप्त समृद्धि ही शाश्वत है । वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी यामिनी सिदार बी एस-सी प्रथम सेमेस्टर ,द्वितीय स्थान कुमारी अंजनी सोनकर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान स्थान कुमारी निक्की पटवा एम.ए. इतिहास तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नंदिनी तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समृद्धि का अर्थ केवल बाह्य भौतिक समृद्धि नहीं है वरन आंतरिक समृद्धि है ईमानदारी नैतिक मूल्य और सत्य पर आधारित होकर ही इस समृद्धि को प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर इसाबेला लकड़ा विभागाध्यक्ष हिंदी ने छात्राओं को अभिव्यक्ति हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि वाद विवाद से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति को मंच मिलता है तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर बेला महंत ने किया । डॉ. रश्मि जैन तथा कु. खगेश्वरी साहू का कार्यक्रम के संचालन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉक्टर शशिकला सिंहा, डॉक्टर आरती सिंह ठाकुर तथा डॉक्टर शोभा महिस्वर रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।





More Stories
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र में शिरकत करने के लिए CM धामी पहुंचे
पंडित हरीश उनियाल का जन्म दिवस मां गंगा के तट पर संतों की शरण में गौ सेवा करते हुए ईश्वर की आराधना में पर्यावरण को सम्पर्पित रहा
HR :हरियाणा के समालखा में सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब