
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : सोमवार को मां गंगा के तट पर ऋषिकेश में नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सीताराम परिवार के केंद्रीय महामंत्री, पंडित हरीश उनियाल (मामा जी) का जन्म दिवस मनाया गया. विशेषकर पर्यावरण को समर्पित रहा. अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया, उनियाल जी (मामा जी) का जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में सोमवार को ऋषिकेश की पवित्र देवभूमि में धार्मिक अनुष्ठानों, संतों के आशीर्वाद, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से इस शुभ दिन को आध्यात्मिक एवं सेवाभावी रूप में मनाया गया।
भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं संतों का आशीर्वाद-

इस अवसर पर पंडित हरीश उनियाल ने कहा, माया कुंड स्थित जनार्दन आश्रम में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया तथा पूज्य स्वामी अच्युतानन्द महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं जन-जन के मंगल की प्रार्थना की गई।ब्रह्मपुरी में जगद्गुरु महाराज जी के उत्तराधिकारी पूज्य महावीर दास जी सहित पूज्य संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तत्पश्चात तुलसी मानस मंदिर के महंत पूज्य रवि शास्त्री महाराज जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। जन्म दिवस एक बहाना होता है, इसी बहाने कुछ अच्छा हो जाए समाज में तो संतुष्टि मिलती है. हम तो वैसे भी पर्यावरण को समर्पित हैं…जीवन प्रकर्ति की अराधना में लीन है…और ईश्वर वहीँ रहते हैं जहाँ प्रकर्ति स्वच्छ, स्वस्थ और समर्पित हो.
गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य-
गौ माता का भी आशीर्वाद लिया…जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर सुदामा गौशाला में गौमाता को चारा वितरित कर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। साथ ही, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना-
क्रम को आगे बढाते हुए, ऋषिकेश-ढालवाला के ज्वाल्पा देवी कीर्तन मंडल द्वारा भक्तिमय भजन-कीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।इस पावन अवसर पर नमामि नर्मदा संघ के कार्यकर्ता राजीव थपलियाल, प्रमोद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी, अखिल भारतीय सीताराम परिवार की महामंत्री सुधा पुंडीर, गुंजन पंडित एवं सौरभ बड़ोनी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। आश्रम के विद्यार्थियों ने भी इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।





More Stories
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र में शिरकत करने के लिए CM धामी पहुंचे
HR :हरियाणा के समालखा में सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
द्वारका में 53 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार