गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल

-गुरुग्राम में बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शीतला माता रोड पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/गुरुग्राम /शिवकुमार यादव : हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया. बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सेक्टर-5 स्थित शीतला माता रोड पर जाम लगा दिया. प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी से बातचीत के बाद हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई.
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने लगाया जाम
बता दें कि गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली संकट के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरों में इन्वर्टर भी बंद हो गए. इसके चलते लोगों को पानी की समस्या के साथ-साथ गर्मी और अंधेरे की परेशानी भी झेलनी पड़ी. नाराज लोगों ने शीतला माता रोड पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया.
प्रदर्शन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लोगों के बीच तनाव बढ़ गया. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. इसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने का भी आरोप लगा है. हालात को देखते हुए शीतला कॉलोनी में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.
गुरुग्राम की सड़कों और गलियों में छाया अंधेरा
बिजली संकट का असर गुरुग्राम के कई इलाकों में देखने को मिला. आचार्य पुरी समेत कई जगहों पर बिजली गुल होने से घरों और सड़कों पर अंधेरा छा गया. बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा. लोगों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ा.
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उद्योगों पर असर
गुरुग्राम में बिजली संकट की एक बड़ी वजह बिजली कर्मचारियों की हड़ताल भी रही. हड़ताल के कारण आम लोगों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों को भी परेशानी हुई. कई औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से फैक्ट्रियों का कामकाज ठप हो गया. इस वजह से उद्योगों को भारी नुकसान होने का अनुमान जताया गया. शुरुआती आकलन के मुताबिक, नुकसान करीब 2,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की बात कही गई.
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद खत्म हुई हड़ताल
हरियाणा में बिजली कर्मचारी गुरुग्राम-नूंह क्षेत्र में बिजली वितरण का लाइसेंस एक निजी कंपनी को दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे थे. शुक्रवार शाम पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ दूसरे दौर की बातचीत हुई. इसमें लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox