
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव । द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एनआई एक्ट के एक मामले में लंबे समय से सुनवाई से बच रहे और अदालत द्वारा घोषित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 42 वर्षीय अमित बंसल पुत्र स्वर्गीय विजेंदर बंसल, निवासी दशरथपुरी, थाना डाबड़ी, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अमित बंसल को 15 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) शिव कुमार की अदालत ने केस संख्या 157, सीसी एनआई एक्ट 17163/2021, जगपाल सिंह बनाम अमित बंसल में घोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विशेष टीम ने बिछाया जाल
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर घोषित अपराधियों और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में स्पेशल स्टाफ की टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने किया। टीम में एएसआई राजेंद्र, हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह, हेड कांस्टेबल धीरज और कांस्टेबल परविंदर शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, टीम को तकनीकी और मैनुअल निगरानी के दौरान 25 सितंबर 2026 को हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह को गुप्त सूचना मिली कि अदालत से पीओ घोषित अमित बंसल वर्तमान में दुर्गा पार्क, सागरपुर इलाके में रह रहा है।
गुप्त सूचना पर दबोचा
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम दुर्गा पार्क, सागरपुर पहुंची और इलाके में जाल बिछाया। काफी देर इंतजार के बाद गुप्त सूचना देने वाले की निशानदेही पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान अमित बंसल के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और पूछताछ के बाद उसे बीएनएसएस की धारा 35.1(डी) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया है।





More Stories
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे
19 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन