सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन

-जेएलएन स्टेडियम में 5 से 21 किलोमीटर तक दौड़े धावक, राखी वर्मा ने 35 मिनट की पेसर भूमिका निभाई; गौरव चौधरी ने 100+ पदकों के साथ बढ़ाया टीम का गौरव

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव। सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में टीम फरीदाबाद ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। ‘रन, सोअर, इंस्पायर’ की थीम के साथ आयोजित मैराथन में टीम के छह प्रतिभागियों ने अलग-अलग श्रेणियों में हिस्सा लेकर सफलतापूर्वक रेस पूरी की।

4 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में आयोजित इस मैराथन में राखी वर्मा ने 5 किलोमीटर की दौड़ में 35 मिनट की आधिकारिक पेसर के रूप में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उनका बिब नंबर 56424 रहा।

टीम की ओर से विभा मित्तल ने 5 किलोमीटर की रेस पूरी कर फिनिशर का गौरव हासिल किया। वहीं युवा धाविका अलाइना मित्तल ने 5 किलोमीटर में भाग लेकर ‘यंग चैंपियन’ और ‘फ्यूचर स्टार’ के रूप में अपनी पहचान बनाई।

गौरव चौधरी ने 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। उनका बिब नंबर 10874 रहा। उन्हें टीम के मोटिवेशनल रनर के रूप में विशेष पहचान मिली है और वे 100 से अधिक पदकों के साथ अपनी उपलब्धियों का गौरव बढ़ा चुके हैं।

गौरव मित्तल ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में हिस्सा लेकर सफलतापूर्वक फिनिश किया। उनका बिब नंबर 21046 रहा। वहीं देव नारायण भारद्वाज ने 5 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेते हुए बिब नंबर 50024 के साथ रेस पूरी की।

टीम फरीदाबाद के सभी प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी से फिटनेस, अनुशासन, निरंतर प्रयास और टीम भावना का संदेश दिया। मैराथन में शानदार भागीदारी के बाद टीम ने इसे गर्व और प्रेरणा का अवसर बताते हुए ‘टीम फरीदाबाद—जय हिंद’ का संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox