
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ बहादुरगढ़/ शिवकुमार यादव :भारतीय वायु सेना द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन 2026 में लगभग 30,000 धावकों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के लगभग 150 धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति का मजबूत संदेश दिया। यह मैराथन परम वीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की वीरता और भारतीय वायु सेना के जवानों को समर्पित रही।
बीआरजी धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। 5 किलोमीटर अंडर-18 वर्ग में अभिमन्यु हुड्डा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि 5 किलोमीटर महिला अंडर-18 वर्ग में संजू सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर 40 से 50 आयु वर्ग में बीआरजी ने क्लीन स्वीप करते हुए संदीप ने पहला, रोहताश ने दूसरा और धर्मवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर 50 से 60 आयु वर्ग में धर्मवीर सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं 5 किलोमीटर 60 प्लस वर्ग में आर.के. मोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर वर्ग में भी बीआरजी धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 40 से 50 आयु वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-18 महिला वर्ग में प्राची ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीमा रावत ने 10 किलोमीटर महिला वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
21 किलोमीटर वर्ग में ललिता पांडे ने महिला 50 से 60 आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। रणबीर सांगवान ने पुरुष 50 से 60 आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। कृष्णा राणा ने 60 प्लस महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर बीआरजी का नाम रोशन किया।
वहीं, आज ही गुरुग्राम में फोर्टिस हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रन में बीआरजी धावक हेमदत्त ने 21 किलोमीटर में दूसरा स्थान हासिल कर ₹10,000 का नकद पुरस्कार जीता।
इस आयोजन में बीआरजी की ओर से जितेंद्र, भगत सिंह, पवन, शुतांशु कुंडू, आशुतोष कुमार सिंह, शलभ खरे, सुधीर तेवतिया, सन्नी, विजेंद्र कुमार, अभय टेटे, अंजू टेटे, ब्रह्म प्रकाश मान, राजेश रघुवंशी, नवनीत सिंह, मेजर कुलवंत सिंह, प्रमोद कुमार, विकास राठी, रविंद्र मलिक, राज कुमार खत्री, सोमदेव मलिक, राम सजीवन, निखिल कुमार अग्रवाल, अरुण विजयरण, योगिता, तरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष, कार्तिकेय, वैभव तनेजा, कुणाल, नीलोत्पल मलिक, रंजन, संजय भगत, रवि चंद्र बेलीवाल, मोहित वर्मा, मनोज, पंकज कुमार, विपिन, सूरज, गौरव, शिव, हर्ष, राज, खुशी, हिमांशी, जीवन, रोहन, कौशल शर्मा, सुरजन, जीत, रोहतास कुमार, सोनपाल सिंह, उर्मिला देवी और रितेश कुमार सहित अनेक धावकों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस अवसर पर बीआरजी संस्थापक एवं फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। आयोजकों द्वारा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दीपक छिल्लर ने कहा कि बीआरजी लगातार “मिशन फिट बहादुरगढ़” को आगे बढ़ाते हुए लोगों को रनिंग और फिटनेस से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

बीआरजी धावकों ने सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में भाग लेकर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों और भारतीय वायु सेना के वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस शानदार भागीदारी और बेहतरीन प्रदर्शन से बीआरजी ने एक बार फिर बहादुरगढ़ का नाम गर्व से ऊंचा किया।





More Stories
एनआई एक्ट मामले में सुनवाई से फरार घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर में कांग्रेसियों ने जयंती पर गांधी,शास्त्री व मसूरिया दीन पासी को किया याद..दी श्रद्धांजलि
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे
19 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार