UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व

-दिनेश पैन्यूली लगातार तीसरी बार बने नगर अध्यक्ष, प्रकाश पांडे को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया है

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : देहरादून रोड स्थित आईसीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर इकाई की वर्ष 2026–27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। 

कार्यक्रम में दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार नगर अध्यक्ष तथा प्रकाश पांडे को नगर मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। दिनेश पैन्यूली इससे पूर्व वर्ष 2024, 2025 एवं अब 2026–27 के कार्यकाल में नगर अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। लगातार तीसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास को दर्शाता है।नगर उपाध्यक्ष के रूप में अमरदीप शर्मा, प्रवीण अन्व्यवाल, शेर सिंह थापा एवं पिंकी पयाल को जिम्मेदारी दी गई। वहीं आशा चौधरी, अमन निषाद एवं देव गुप्ता को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

इसके अतिरिक्त विश्वास चौहान को तहसील संयोजक, आदित्य तिवारी को नगर SFS संयोजक, शौर्य जैन को नगर SFD संयोजक, ऋषभ नेगी को नगर खेलो भारत संयोजक, आस्था को नगर छात्रा प्रमुख, आकांक्षा तिवारी को नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, प्रांजल को नगर सोशल मीडिया संयोजक तथा परवीन को नगर मीडिया संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया।

“विद्यार्थी हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना हमारा संकल्प

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष दिनेश पैन्यूली ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और इससे जुड़ना हम सभी के लिए गौरव एवं सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिषद सदैव विद्यार्थियों के हितों एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है।उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में भी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से विद्यार्थी हितों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, उनके वर्तमान को बेहतर बनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “आइए, हम सभी मिलकर छात्र हितों की रक्षा करें और उनके भविष्य एवं वर्तमान को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें।”

कार्यक्रम में हरिद्वार विभाग संयोजक एवं चुनाव अधिकारी आर्यन नामदेव जी उपस्थित रहे। उन्होंने नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। वहीं ऋषिकेश जिला संगठन मंत्री मन्नू प्रताप सिंह जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि, संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विद्यार्थी हित में परिषद की भूमिका से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।इस अवसर पर जिला संयोजक सक्षम चौहान ने सभी उपस्थित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर मंत्री ऋषभ चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थी हित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।नवगठित ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox