मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी

-बीमार पति को ठीक करने का झांसा देकर फ्लैट में दाखिल हुआ युवक, एफआईआर के चार घंटे के भीतर गिरफ्तार

मुंबई/सिमरन मोरया/-  मुंबई में 25 वर्षीय एयरहोस्टेस के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 28 वर्षीय अनिल शिंदे किन्नर का वेश धारण कर महिला के घर में दाखिल हुआ और उसके बीमार पति को काले जादू से ठीक करने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर कलवा की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया।

किन्नर का वेश धारण कर इमारत में दाखिल हुआ आरोपी
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:20 बजे से 12:50 बजे के बीच हुई। आरोपी किन्नर के वेश में सुरक्षा गार्ड का भरोसा जीतकर इमारत में दाखिल हुआ और कई दरवाजे खटखटाए।

तीसरी मंजिल पर जब पीड़ित महिला ने दरवाजा खोला, तो आरोपी ने खुद को ऐसा व्यक्ति बताया जो बुरी नजर उतार सकता है और अस्पताल में भर्ती उसके पति को ठीक कर सकता है।

पानी छिड़का और सिर पर हाथ रखकर की वारदात
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उसके ऊपर पानी छिड़का और उसके सिर पर हाथ रखा। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

महिला के मुताबिक, जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उससे 200 रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। शिकायत में महिला ने बताया कि उसने ये पैसे आरोपी को सम्मोहन के प्रभाव में आकर दिए थे।

चार घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के करीब चार घंटे के भीतर उसे कलवा की एक झुग्गी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox