दिल्ली में बिना लक्षणों वाले भी निकल रहे कोरोना संक्रमित, सरकार की चिंता बढ़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बिना लक्षणों वाले भी निकल रहे कोरोना संक्रमित, सरकार की चिंता बढ़ी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार का पता लगाने के लिए किये गये सिरो सर्वे में एक ऐसा आश्चर्य चकित कर देने वाला खुलासा हुआ है जिसने दिल्ली सरकार को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। सर्वें में यह बात सामने आयी है कि दिल्ली में अधिकतर कोरोना संक्रमित बगैर लक्षणों वाले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश पर गत 27 जून से 10 जुलाई के बीच राजधानी दिल्ली के सभी 11 जिलों में नेशनल सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल ने सिरो सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि पूरी दिल्ली में औसतन 23.48 प्रतिशत लोगों में आईजीजी यानी इम्युनोग्लोबुलिन जी एंटीबॉडीज पाये गये हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों में आमतौर पर यह एंटीबॉडी संक्रमण के करीब दो सप्ताह बाद पाया जाता है और संक्रमणमुक्त होने के बाद भी रहता है।
मंत्रालय के मुताबिक महामारी के शुरू होने के करीब छह माह बाद भी घनी आबादी वाली दिल्ली में 23.48 प्रतिशत व्यक्तियों में आईजीजी एंटीबॉडी पाये गये, जो यह दर्शाते हैं कि सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल सख्त कदम उठाये हालांकि, इसके बावजूद अभी बहुत बड़ी आबादी पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है इसीलिए कंटेनमेंट जोन को लेकर नीतियों को पूर्ववत रखने की जरूरत है। इसके अलावा मंत्रालय ने सामाजिक दूरी, फेस मास्क के इस्तेमाल , हाथ की सफाई आदि पर जोर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी है। इस सर्वेक्षण के तहत चयनित व्यक्तियों से लिखित में सहमति ली गयी और फिर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) द्वारा अनुमोदित कोविड कवच एलाइजा का इस्तेमाल कर उनके रक्त की जांच की गयी। इसके लिए कुल 21,387 नमूनों की जांच की गई। समय-समय पर सिरो सर्वेक्षण करके आबादी में कोरोना संक्रमण के प्रसार को जानने की कोशिश की जाती है।

दिल्ली में सीरो सर्वे
नेशनल सेंटर आफ डिसिज कंट्रोल के निदेशक डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने दिल्ली की स्थिति की जानकारी दी। दिल्ली में वायरस का सामान्य प्रसार देखने के लिए सीरो सर्वे किया गया। संक्रमितों के शरीर में बने एंटी बॉडी का असर कब तक रहेगा, यह कहना अभी मुश्किल है। करीब छह महीने में 22.86 फीसदी लोग ही इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में 77 फीसदी जनता के लिए भी संक्रमण का जोखिम काफी ज्यादा है। दिल्ली के 11 में से 8 जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या में इस वायरस का प्रसार हो चुका है। शाहदरा, सेंट्रल, उत्तर और पूर्वोत्तर में यह दर 27 प्रतिशत रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox