गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून/उमा सक्सेना/-   देहरादून में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट इलाके में एक रेस्टोरेंट का दौरा कर एलपीजी सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट संचालकों से सीधे बातचीत कर मौजूदा हालात की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

संचालकों से बातचीत, जमीनी हकीकत जानी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस की उपलब्धता और खपत को लेकर विस्तार से चर्चा की। संचालक ने बताया कि सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस की उपलब्धता बनी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत को नियंत्रित करने के लिए तंदूर जैसे वैकल्पिक तरीकों का अधिक उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यावहारिक और प्रभावी कदम बताया।

वैकल्पिक संसाधनों पर जोर, प्रशासन को निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस के संभावित संकट को देखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे इंडक्शन और अन्य साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है ताकि किसी भी स्थिति में आम जनता और व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एकजुटता से चुनौती का सामना करने की अपील
मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि भविष्य में गैस की कमी की स्थिति उत्पन्न होती है, तो सभी को मिलकर इसका सामना करना होगा। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह देशवासियों ने उस कठिन समय में एकजुटता दिखाई थी, उसी प्रकार इस चुनौती में भी धैर्य और सहयोग जरूरी है।

केंद्र सरकार के प्रयासों पर भरोसा
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है ताकि गैस आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले समय में भी आपूर्ति को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox