
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अभिनेता राकेश बेदी खूब सुर्खियों में हैं। दर्शक उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, खासकर फिल्म के क्लाइमैक्स में उनके किरदार ने सभी को चौंका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि करीब 12 साल पहले भी उन्होंने खुद को ‘धुरंधर’ बताया था। उस समय वह लोकप्रिय टीवी शो कुबूल है में इमिग्रेशन ऑफिसर के रूप में नजर आए थे, जहां उनका किरदार ‘धुरंधर बटावडेकर’ काफी चर्चित हुआ था।

वायरल हुआ पुराना वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने किरदार के जरिए सख्त और प्रभावशाली अंदाज में दिखाई देते हैं। इस वीडियो में उनका संवाद और ‘धुरंधर’ नाम का इस्तेमाल अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म से जुड़ा हुआ लग रहा है। फैंस इस संयोग को लेकर हैरानी जता रहे हैं और इसे खास कनेक्शन मान रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ में निभाया दमदार रोल
फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम के एक प्रभावशाली और विवादित राजनेता का किरदार निभाया है। इस किरदार में उन्होंने कभी हल्के-फुल्के अंदाज तो कभी गंभीर रूप दिखाया, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। कहानी में उनके किरदार के कई राज धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिससे फिल्म और भी रोचक बन जाती है। फिल्म में रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स और दमदार स्टारकास्ट इस सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार