“ऑपरेशन मिलाप” के तहत 24 घंटे में लापता 13 वर्षीय बालक परिजनों से मिलाया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“ऑपरेशन मिलाप” के तहत 24 घंटे में लापता 13 वर्षीय बालक परिजनों से मिलाया गया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  वजीराबाद थाना पुलिस ने “ऑपरेशन मिलाप” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 13 वर्षीय लापता बालक को महज़ 24 घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिजनों से मिलाया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को संत नगर, बुराड़ी निवासी शंभू कुमार ने थाना वजीराबाद में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 13 वर्षीय बेटा, जो बुराड़ी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है, सुबह से लापता है। बच्चा नाबालिग होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना वजीराबाद की एक विशेष टीम, जिसमें एसआई हीरा लाल और हेड कांस्टेबल सिया राम शामिल थे, को इंस्पेक्टर प्रशांत आनंद के नेतृत्व में बच्चे की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, बच्चे की तस्वीरें प्रसारित कीं, स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और पार्कों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 3 फरवरी की सुबह सूचना मिली कि लापता बालक संत नगर, बुराड़ी क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही समय में गली नंबर 22, संत नगर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह 2 फरवरी की सुबह कोरोनेशन पार्क घूमने गया था और लौटते समय रास्ता भटक गया। इसके बाद वह बुराड़ी इलाके में भटकता रहा और रात सड़क किनारे बिताई।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। मामले में किसी प्रकार की संदिग्ध भूमिका सामने न आने के कारण केस को रद्द किया जा रहा है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा के प्रति दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox